अलीगढ़, दिसम्बर 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बरौला क्षेत्र की एक महिला का मोबाइल फोन नोएडा में कंपनी में गिर गया। नया फोन खरीदकर सिम डाला तो पता चला कि शातिर ने उनके नंबर से यूपीआई बनाकर 6.99 लाख रुपये उड़ा दिए। मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। बरौला क्षेत्र के गांव राजगढ़ी निवासी शशी देवी के अनुसार वह नोएडा में एक फैक्ट्री में काम करती हैं। चार नवंबर को उनका मोबाइल फोन कंपनी में कहीं गिर गया था। तलाश करने पर फोन नहीं मिला। कुछ दिन बाद शशी ने नया मोबाइल फोन खरीदा। सिम को कंपनी से निकलवाकर फोन में डाला तो पता चला कि किसी ने यूपीआई आईडी बनाकर उनके दो अलग-अलग खातों से छह लाख 99 हजार 502 रुपये उड़ा दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.