फरीदाबाद, फरवरी 5 -- पलवल, संवाददाता। शहर थाना इलाका के गांव घुघेरा स्थित एक कंपनी में गुरुवार को करीब सवा तीन बजे बजे भीषण आग लग गई। कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों से 6-7 घंटे बाद आग पर काबू पाया। गांव घुघेरा में सावी नाम की एक कंपनी है। इस कंपनी में दूसरी कंपनी के प्लास्टिक पार्ट पर पेंट करने का काम किया जाता था। इसके लिए थिनर का इस्तेमाल किया जाता था। करीब सवा तीन बजे कंपनी में आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। सभी भागकर कंपनी से बाहर निकल आए। स्टोर इंचार्ज अल्ताफ ने बताया कि उस दौरान कंपनी में करीब 70 से 80 कर्मचारी कम पर मौजूद थे। कंपनी में करीब 100 से 200 लीटर थिनर मौजूद था आग ने पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरी कंपनी जलकर राख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.