सहारनपुर, फरवरी 8 -- सहारनपुर। रविवार को कम्पनी बाग में राधे कुंज मॉर्निंग परिवार द्वारा महिला सम्मान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्था से जुड़ी उन मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सर्दी के बावजूद प्रतिदिन अपने घरेलू कार्यों के साथ-साथ सुबह कम्पनी बाग पहुंचकर योग, सैर, प्रभु नाम जप और अन्य साथियों को जोड़ने का कार्य किया। इस दौरान परिवार अध्यक्ष भागीरथ सेठी, सचिव अमन तनेजा, मोनू ग्रोवर, गोपाल, ताराचंद प्रवीण आहूजा और विनोद चुग आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...