बागपत, फरवरी 14 -- बागपत। ऑनलाइन शिफ्टिंग शोल्यूशन कंपनी बनाकर लोगों से ठगी करने वाले लुहारी गांव के युवक और सादिकपुर सिनौली निवासी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामान भिजवाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग के जरिए दो लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया। पुलिस अन्य मामलों को तलाशने में जुटी है। साइबर सैल प्रभारी कैलाशचंद ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि भारत सरकार के प्रतिबिंब पोर्टल पर साइबर ठगी में शामिल एक मोबाइल नंबर मिला। शिकायतकर्ता आशीष निवासी नोएडा से संपर्क किया, तो शिकायतकर्ता आशीष ने बताया कि उसने अपना सामान मथुरा ले जाने के लिए ऑनलाइन शिफ्टिंग सोल्यूशन कंपनी से संपर्क किया था। जहां सचिन नाम के व्यक्ति से ट्रक की बुकिंग की गई, जिसके लिए 18800 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए। 27 जनवरी को सचिन ने उसके पा...