हजारीबाग, मार्च 20 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि जिले में कंपनी बदलने के बावजूद एम्बुलेंस सेवा बदहाल है। हालांकि इसे ठीक करने और संख्या बढ़ाने की कवायद की जा रही है। इसकी सेवा खराब होने की वजह मेसर्स ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज कंपनी की लापरवाही और एम्बुलेंस की कमी बताई जाती है। खराब सड़क और ट्रैफिक जाम की समस्या आड़े आ रही है। दूरदराज इलाकों में संचार की समस्या से एम्बुलेंस सेवा प्रभावित हो रही है। एम्बुलेंस का रख रखाव ठीक से नहीं होना, बुनियादी ढांचे और प्रशिक्षित कर्मियो की कमी है। इसके अलावा किसी में डीजल नहीं तो किसी की स्टीयरिंग खराब है। रिपेयर नहीं होने के कारण कई एंबुलेंस खड़ी रहतीं हैं। कई बार को मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस रास्ते में ही खराब हो जाती है। इससे एम्बुलेंस का लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा है। लोगों की शिकायत है कि कॉल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.