नई दिल्ली, जनवरी 23 -- Bonus Share: बोनस शेयर की चाहत रखने वाले निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड (Frontier Springs Ltd) ने बोनस शेयर का ऐलान किया है। कंपनी की तरफ से 1 शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस शेयर के लिए आज शुक्रवार को कंपनी रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है। पहली बार यह कंपनी बोनस शेयर दे रही है। बता दें, एक साल में कंपनी ने लगभग 100 प्रतिशत का रिटर्न भी दिया है।कब है रिकॉर्ड डेट कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि बोर्ड की मीटिंग में 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर दो शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 6 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। बता दें, कंपनी की तरफ से योग्य निवेशकों को 9 मार्च को बोनस शेयर का अलॉटमेंट किया जाएगा। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.