नई दिल्ली, फरवरी 19 -- बीएल कश्यप एंड संस लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार, 19 फरवरी को 9% तक की उछाल देखी गई। कंपनी ने यह जानकारी दी कि उसे सीआरसी ग्रीन्स से 300 करोड़ रुपये का एक नया ऑर्डर मिला है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि इस परियोजना को पूरा होने में लगभग 42 महीने का समय लगने की उम्मीद है। यह ऑर्डर ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में स्थित एक ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए सिविल और स्ट्रक्चरल कार्यों के निर्माण और निगरानी से संबंधित है। इस विकास से कंपनी के ऑर्डर बुक में इजाफा होगा और आवासीय निर्माण क्षेत्र में उसकी उपस्थिति मजबूत होगी।5 साल में 300 पर्सेंट का रिटर्न कंपनी के शेयर सुबह 52.90 रुपये पर खुले और 54.59 रुपये के डे हाई को टच किए। सुबह 10 बजे के करीब 4.59 पर्सेंट ऊपर 52.39 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। पिछले 5 दि...