नोएडा, दिसम्बर 23 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। होशियापुर गांव स्थित मन्नापुरम फाइनेंस कंपनी की शाखा में 7.47 करोड़ रुपये का गबन होने के मामले में प्रबंधक समेत 14 लोगों के खिलाफ सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज हुआ है। कंपनी प्रतिनिधि ने शाखा कार्यालय के प्रबंधक, कंपनीकर्मी, एजेंट और डीलर पर फर्जी तरीके से 57 लोन देने का आरोप लगाया है। पुलिस नामजद समेत अन्य आरोपियों से पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। सेक्टर-51 स्थित होशियारपुर गांव में मन्नापुरम फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। पुलिस को दी शिकायत में कंपनी प्रतिनिधि मुनाजिर हसन ने बताया कि उनकी कंपनी कर्मचारियों, एजेंट और डीलरों के माध्यम से फाइनेंस का काम बीते कई सालों से करती आ रही है। कंपनी के लाखों ग्राहक हैं। बीते दिनों जब कंपनी का ऑडिट कराया गया तो सात करोड़ रुपये से...