रुडकी, फरवरी 19 -- मंगलौर, संवाददाता। फैक्ट्री प्रबंधक ने अपने पूर्व कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाते पुलिस को तहरीर दी है। उनका दावा है कि सेल्स एवं परचेज मैनेजर ने बिना अनुमति के कंपनी का आधिकारिक मोबाइल फोन चुरा लिया, जिसमें महत्वपूर्ण एवं गोपनीय व्यावसायिक डेटा संग्रहित था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम मखदुमपुर स्थित प्रोमिनेन्ट फाइबर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एचआर हेड संजय मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोहित मनारिया निवासी बनावता गंज, मुरादाबाद कंपनी में कार्यरत थे। उन्होंने कंपनी का आधिकारिक मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पीडित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...