देहरादून, दिसम्बर 5 -- देहरादून। संभागीय परिवहन विभाग ने एमवी ऐक्ट के प्राविधानों का पालन कर वाहनों की बिक्री करने वाली वाहन कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रवीन गौड़ को सम्मानित किया है। आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने बताया कि वाहन कंपनियों के डीलरों को समय-समय पर ऐक्ट के प्राविधानों का पालन करने के लिए निर्देशित किया जाता है। यह कंपनी प्राविधानों का शत प्रतिशत पालन कर रही है, जिस पर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...