नोएडा, जून 17 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कासना क्षेत्र स्थित कंपनी के सीईओ और निदेशक पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। पुलिस का दावा है कि बिहार से जीरो एफआईआर ट्रांसफर हुई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। कासना कोतवाली पुलिस के मुताबिक अधिवक्ता शाहिद अहमद खान ने बिहार के एक थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। अधिवक्ता के मुताबिक उनके एक विदेशी मुव्वकिल की कासना स्थित कंपनी के सीईओ और निदेशक से किसी के माध्यम से बासमती चावल खरीदने की डील हुई। विदेशी नागरिक ने कंपनी को एक करोड़ 14 लाख 85 हजार रुपये एडवांस में ट्रांसफर किए। इसके बाद माल पहुंचने पर रुपये देने को लेकर समझौता हुआ। अधिवक्ता के मुताबिक कंपनी द्वारा उनके मुव्वकिल को चावल नहीं भेजा गया। जब उन्होंने इस बारे में बात की तो पूरी रकम पहले मांगी गई। इसी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.