बोकारो, फरवरी 9 -- बालीडीह स्थिति बोकारो औधोगिक क्षेत्र में गोडाबाली बस्ती के निकट ओम शिवाय स्टील एवं पावर प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के खिलाफ सोमवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। कंपनी द्वारा लगातार फैलाए जा रहे प्रदूषण से गांव के ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर गोडाबाली उत्तरी पंचायत मुखिया सह इंटक जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह राठौर के नेतृत्व में सोमवार को कंपनी गेट के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कंपनी प्रबंधन को अपना मांगपत्र सौंप कर एक सप्ताह में प्रदूषण रोकने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि जब से कंपनी ने यहां प्रोडक्शन चालू किया है, इस कंपनी से सटे गांव बस्ती के लोगों को जीवन मुश्किल हो गया है। कंपनी की चिमनी से धूंआ के साथ कण भी हवा में फैल रहा है। जिससे सांस के साथ आंखों की समस्या भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.