लखनऊ, दिसम्बर 16 -- इंस्टाकार्ट कंपनी के पार्सल से दो मोबाइल व दो स्मार्ट वाच गायब कर पैक में मिट्ट भर कर भेजने के मामले में डिलीवरी एसोसिएट सहित दो लोगों के खिलाफ गुड़ंबा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। कंपनी के प्रतिनिधि की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है। विकासनगर सेक्टर चार निवासी व इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि शैलेश गौड़ ने बताया कि कंपनी का गोदाम कल्याणपुर इलाके में है। सीतापुर के रेउसा निवासी गोपाल सिंह कंपनी में डिलीवरी एसोसिएट हैं। आरोप है कि गोपाल को डिलीवरी के लिए दो मोबाइल और एप्पल की दो स्मार्ट वाच दी गई थी। गोपाल ने राजेश के साथ मिलकर दोनों मोबाइल व स्मार्ट वॉच चोरी कर ली। कुर्सी रोड निवासी शुभम ने जब पार्सल खोले तो अंदर से मिट्टी निकली। गोपाल ने राजेश को पार्सल देकर उन्हें बदलवाने क...