बागपत, फरवरी 7 -- बड़ौत। नगर की चौधरान पट्टी के रहने वाले एक युवक के साथ उसके ही दोस्त ने कंपनी में रुपये लगाने के नाम पर 52 लाख की ठगी की। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। नगर की चौधरान पट्टी के रहने वाले स्पर्श सिंह ने बताया कि बैंगलोर के रहने वाले संतोष राघवन से उसकी दोस्ती है। संतोष ने उससे एक कंपनी में लगाने के लिए रुपये मांगे। इस पर स्पर्श ने अपने खाते से 24 लाख 36 हजार 965 रुपये, अपनी बहन के खाते से 11 लाख 70 हजार रुपये और अपनी मां के खाते से 16 लाख रुपये संतोष को दिए। संतोष ने कुछ समय बाद रुपये वापस लौटाने का वायदा किया, लेकिन उसने रुपये लौटाने से मना कर दिया। इस पर पीड़ित ने एसपी से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसपी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने ब...