रांची, दिसम्बर 23 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के प्रियांक एसोसिएट एंड ट्रेडर्स के संचालक दीपक कुमार ने वर्षा शारदा पर 30 लाख रुपए गबन का आरोप लगाया है। संचालक दीपक ने वर्षा शारदा समेत अन्य के विरूद्ध लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। शिकायत के अनुसार, रेडियम रोड स्थित प्रियांक एसोसिएट एंड ट्रेडर्स फर्म में नौ वर्षों से एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत वर्षा शारदा पर आरोप है कि उसने बैंक खातों, नकद राशि और निवेश के नाम पर बड़ी रकम का दुरुपयोग किया। फर्म दीपक कुमार की पत्नी प्रियदर्शनी गुप्ता के नाम से संचालित है, जहां वर्षा शारदा सभी वित्तीय लेन-देन संभालती थी। दीपक कुमार ने बताया कि दिसंबर 2025 में बैंक खातों की जांच के दौरान कुछ संदिग्ध ट्रांजेक्शन सामने आए। पूछताछ करने पर वर्षा शारदा टालमटोल करने लगी और 12 दिसंबर 2025 के बाद से क...