गाज़ियाबाद, जनवरी 27 -- गजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने अंकुर विहार क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति से कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर साढ़े 23 लाख रुपये ठग लिए। फर्जीवाड़े के संबंध में पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जितेंद्र तिवारी ने बताया कि 31 अक्तूबर को उन्होंने डाबर कंपनी की वेबसाइट पर डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए आवेदन किया था। इसके कुछ ही समय बाद उन्हें एक मेल प्राप्त हुआ, जिसमें आवेदन प्राप्त होने की जानकारी दी गई। ई-मेल के हेडर में डाबर इंडिया का नाम और लोगो देखकर उन्हें कोई शक नहीं हुआ। इसके बाद 15 नवंबर 2025 को उसी ई-मेल आईडी से सूचना दी गई कि उनका आवेदन स्वीकृत हो गया है और आगे की प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा। इसके अगले ही दिन उन्हें अयोध्या लोकेशन के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.