नई दिल्ली, फरवरी 13 -- स्कोडा ऑफिशियली अपनी इपिक (Epiq) इलेक्ट्रिक SUV को पेश कर चुकी है। कंपनी ने म्यूनिख मोटर शो में इसका प्रोडक्शन वर्जन दिखाया था। इसे सबसे पहले मार्च 2024 में एक कॉन्सेप्ट से दिखाया गया था। बता दें कि कंपनी इसे मिड 2026 में लॉन्च करेगी। 4.1 मीटर लंबी स्कोडा इपिक 2026 में दुनियाभर में बिक्री के लिए आने पर ब्रांड की सबसे छोटी EV होगी। इसे 4.4 मीटर लंबी Elroq के नीचे रखा जाएगा। यह फॉक्सवैगन ग्रुप की दूसरी छोटी EVs की तरह MEB एंट्री आर्किटेक्चर पर बेस्ड है। माना जा रहा है कि ये कंपनी के काफी अमह रोल प्ले करेगी। इपिक का यह प्रोडक्शन के करीब वाला वर्जन ओरिजिनल कॉन्सेप्ट के ज्यादातर लुक को बनाए रखता है, जिसमें स्कोडा की मॉडर्न सॉलिड डिजाइन लैंग्वेज दिखाई गई थी। हालांकि, कुछ डिटेल्स अब प्रोडक्शन स्पेक के ज्यादा करीब लगती हैं।...