गाज़ियाबाद, फरवरी 8 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। वेव सिटी क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के लिए आ रहे सरिया को धर्मकांटे में डिवाइस लगाकर वजन में हेराफेरी कर चोरी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में कंपनी के अस्सिटेंट मैनेजर ने वेव सिटी थाने में श्रवण कुमार, अभिषेक, नाजिम और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरएसबी इंफ्रास्ट्रक्टर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में अस्सिटेंट मैनेजर आकाश त्यागी ने बताया कि उनकी कंपनी वेव सिटी क्षेत्र स्थित आदित्य कुटुम्बकम परियोजना में 2025 से निर्माण कार्य देख रही है। कंपनी द्वारा निर्माण के लिए आने वाले सामान की सही तौल करने के लिए धर्मकांटा लगा रखा है और वहीं सामान एक स्टोर में रखा जाता है। उसी स्टोर से निर्माण के लिए लगने वाला सामान दिया जाता है, जिसकी देखरेख के लिए कंपनी की ओर से श्रवण कुमार को...