गुड़गांव, फरवरी 11 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी में ठगों ने अब नामी सर्विस कंपनियों के नाम पर लोगों को लूटना शुरू कर दिया है। एक महिला को अर्बन कंपनी के डिलीवरी विभाग का कर्मचारी बनकर झांसा दिया गया और रिफंड के नाम पर उनके खाते से करीब 50 हजार रुपये पार कर दिए गए। साइबर अपराध थाना (दक्षिण) गुरुग्राम ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वटिका कुंज निवासी सपना देवी ने पुलिस को बताया कि 27 जनवरी की दोपहर करीब 2:30 बजे उनके पास एक अज्ञात फोन कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को अर्बन कंपनी के डिलीवरी विभाग से बताया। ठग ने कहा कि आपने जो ऑर्डर दिया था, उसका पेमेंट अटक गया है। उसने महिला को विश्वास में लिया कि यदि वह दोबारा पेमेंट करती हैं, तो पिछला अटका हुआ पैसा तुरंत रिफंड हो जाएगा। चार किस्तों में उड़ाए पैसे ठग के झांसे...