बस्ती, मई 8 -- बस्ती। ऑनलाइन सरिया का दाम सर्च करने के फेर में फंसे एक व्यक्ति के साथ दो लाख 70 हजार रुपये का फ्राड हो गया। जालसाज ने कंपनी का अधिकारी बन बात की और सरिया भेजने के नाम पर पैसा अपने बताए खाते में मंगा लिया। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से घटनाक्रम की शिकायत की। एसपी अभिनंदन के आदेश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कलवारी थानाक्षेत्र के गोपालपुर बहादुरपुर निवासी पंचदेव दुबे ने तहरीर देकर बताया है कि उन्हें सरिया खरीदना था। इस वजह से उन्होंने एक ब्रांडेड कंपनी के सरिया का दाम गूगल पर सर्च किया। थोड़ी ही देर बाद उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने अपना विपिन गुप्ता बताया और खुद को संबंधित कम्पनी का सेल्स हेड बताया। उसने अपनी बातों में बहला-फुसलाकर उन्हें फंसा लिया औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.