मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता कंपनीबाग रोड में कोर्ट के बाहर सड़क किनारे बना पार्किंग स्थल गुरुवार से चालू हो गया। इस दौरान पुलिस बल के साथ सुबह 10 बजे से विशेष अभियान चलाते हुए निगम की टीम ने खासकर बाइक/स्कूटी की पार्किंग करवाई। दरअसल, निगम के स्तर से रेड क्रॉस से कर्बला मोड़ के बीच सड़क के एक हिस्से को पार्किंग स्थल बनाया गया है। इसके पहले रेड क्रॉस भवन से लेकर स्टेडियम गेट के बीच वाहनों की पार्किंग हो रही है। बहरहाल, पार्किंग स्थल के संचालन को लेकर निगम के पांच कर्मियों की तैनाती की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.