मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 16 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता शहर के कंपनीबाग रोड समेत कई इलाकों में मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। स्टेशन रोड से निकली टीम सदर अस्पताल रोड होते हुए कंपनीबाग में पहुंची। कंपनीबाग से लेकर इमलीचट्टी बस स्टैंड रोड में सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमित जगह को खाली कराया गया। पुलिस बल व बुलडोजर के साथ पहुंची विशेष टीम को देखते ही सड़क पर ठेला या स्टॉल लगाने वाले फुटपाथी दुकानदार अपना-अपना सामान समेट कर भागने लगे। इस दौरान कई दुकानदारों के सामान जब्त किए गए। मौके पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक जुर्माना लेने के बाद संबंधित दुकानदारों के सामान लौटा दिए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...