मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को शहर के तीन इलाकों में सड़कों पर लगे एक हजार से अधिक अवैध बैनर-पोस्टर हटाए। कंपनीबाग मस्जिद के पास से कार्रवाई शुरू हुई। इसके बाद कंपनीबाग रोड, इमलीचट्टी बस स्टैंड रोड, जूरन छपरा होकर महेश बाबू चौक तक बैनर-पोस्टर हटाए गए। इस दौरान निगम की गाड़ी से माइकिंग करके सड़क का अतिक्रमण करने वालों को जगह खाली करने की चेतावनी दी गई। सिटी मैनेजर रीतेश कुमार के मुताबिक आगे भी अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...