नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- अरुण चट्ठा नई दिल्ली। जीएसटी काउंसिल ने सितंबर में स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर 18 प्रतिशत की जीएसटी को शून्य कर दिया था लेकिन ग्राहक को उसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। अधिकांश बीमा कंपनियों ने नए प्रीमियम में जीएसटी शून्य दिखाई है लेकिन कुल प्रीमियम बीते वर्ष के मुकाबले बढ़ गया है। यह बढ़ोतरी सालाना आधार पर 10 से लेकर करीब 37 प्रतिशत तक है। तमाम कंपनियों द्वारा पॉलिसी में नया कवरेज (राइडर) जोड़कर प्रीमियम को बढ़ा दिया गया है। वाहन और स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम में बीते वर्ष के मुकाबले करीब 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। 'हिन्दुस्तान' ने स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम में की गई बढ़ोतरी को लेकर एक बीमा पॉलिसी के पूरे ब्यौरे के साथ ट...