बिहारशरीफ, जनवरी 10 -- कंपकंपाती ठंड में भी खुले हैं आंगनबाड़ी केंद्र, नौनिहाल बेहाल फोटो चेवाड़ा01 - भीषण ठंड में चेवाड़ा के आंगनबाड़ी केन्द में भोजन के इंतजार में नौनिहाल। चेवाड़ा, निज संवाददाता । पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड और चल रही पछुआ हवा के कारण पारा छह डिग्री से नीचे चला गया है। ठंड को देखते हुए शहर के सभी प्राइमरी और मिडिल स्कूल को बन्द रखने का आदेश जारी किया गया है। लेकिन, आंगनबाड़ी केंद्र खुले हैं। ठिठुरती ठंड के कारण नौनिहाल केंद्रों में काफी कम संख्या में पहुंच रहे हैं। कुछ बच्चे आते भी हैं तो उन्हें ठंड की वजह से काफी फजीहत उठानी पड़ती है। सेविकाओं ने बताया कि विभाग का आदेश है कि बच्चों को गर्म खाना खिलाना हैं । इसके लिए सेन्टर खोलना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.