गंगापार, मार्च 17 -- सोमवार को जसरा ब्लाक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक बैठक जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के डायरेक्टर अनिल मिश्र की अगुवाई में की। जिसमें यमुनापार प्रयागराज से भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला को मनोनीत किए जाने पर बधाई दी है। वरिष्ठ भाजपा नेता रामानंद त्रिपाठी ने कहा कि राजेश शुक्ला कार्यकर्ताओं के कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले कार्यकर्ता रहे हैं। यमुनापार जिले से अध्यक्ष पद के तमाम दावेदार रहे। जिसमें राजेश शुक्ला को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपा गया है। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त किया। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष जसरा जगत नारायण शुक्ला, राजाबाबू पाठक, प्रीतम केसरवानी, भूपेन्द्र पाठक, पंडित जय शंकर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.