नई दिल्ली, जुलाई 5 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। सराय रोहिल्ला इलाके में शुक्रवार देर रात कंधा टकराने पर बदमाशों ने शख्स की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 40 वर्षीय अमित कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पेशे से ड्राइवर अमित बसई दारापुर गांव में रहता था। वह शुक्रवार रात शास्त्री नगर में पार्टी करने आया था। वह रात को पार्क से गुजर रहा था। इसी दौरान पार्क से आठ-दस लड़के निकले जिनसे अमित का कंधा टकरा गया। इसी बात को लेकर विवाद के बाद लड़कों ने अमित पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर घायल कर दिया। वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने घायल अमित को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.