कानपुर, जनवरी 7 -- कानपुर। समाज कल्याण सेवा समिति ने बुधवार को कंधादान अभियान के तहत लावारिस शवों का ससम्मान अन्तिम संस्कार कराया। सचिव धनीराम पैंथर ने बताया कि अब तक बड़ी संख्या में शवों का अन्तिम संस्कार किया जा चुका है। पांच दिवसीय कन्धादान अभियान के तहत तीसरे दिन बुधवार को ईसाई समुदाय ने प्रार्थना कर लावारिश शवों के लिए मोमबत्तियां जलाईं। इसके बाद कन्धादान देकर लावारिश शवों की अन्तिम यात्रा शुरू हुई, जिसमें कई गणमान्य भी शामिल हुए। धनीराम पैंथर ने कन्धा देने वालों का आभार व्यक्त जताया। लोगों से अपील की कि वे कफन, पन्नी, चादर, बांस देकर या कम से कम कन्धा देकर मानव धर्म निभाएं। उन्होंने शहर के सक्षम वर्ग से संस्था का योगदान करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...