प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 11 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। कंधई थाने के सामने बुधवार रात एक युवक दो दुकान का ताला तोड़कर नकदी, मिठाई के साथ ही चादर उठा ले गया। बगल सराफा की दुकान पर लगे सीसीटीवी का कैमरा तोड़ा लेकिन उसकी तस्वीर कैद हो गई। पीड़ित दुकानदारों ने थाने में तहरीर दी है। कंधई थाने के सामने लिट्टन बंगाली और संदीप की मिठाई की दुकान है। दोनों गुरुवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो देखा बाहर तोड़फोड़ की गई थी। लिट्टन की दुकान का ताला तोड़कर करीब 20 किलो मिठाई और 2 हजार रुपये नकद चोरी हो गए थे। संदीप का काउंटर तोड़कर दो चादर चोरी किए गए थे। लोगों ने करीब ही स्थित टिंकू सोनी की सराफा की दुकान में बाहर लगा कैमरा देखा तो वह टूटा था। हालांकि टिंकू के आने के बाद लोगों ने चेक किया तो उसमें आरोपी साफ दिखा। कैमरा तोड़ने तक उसकी पूरी तस्वीर कैद हुई थी। ल...