प्रयागराज, फरवरी 3 -- प्रयागराज। धूमनगंज के कंधईपुर निवासी सीमा सिंह ने पैतृक आवास पर साजिशन कब्जा करने की कोशिश व हमले की नीयत से धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सीमा सिंह की तहरीर के मुताबिक, उनके पति अजय सिंह वर्तमान में आईटीबीपी छत्तीसगढ़ में कार्यरत है। वह अकेले अपने दो बच्चों के साथ रहती है। पैतृक मकान में उनके पति और जेठ का नाम दर्ज है। आरोप है कि जेठ पुलिस विभाग में सीओ के पद पर कार्यरत है और उनके इशारे पर ही मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप है कि बीते 27 से 29 जनवरी की रात कुछ लोग दरवाजे पर आए और जबरन अंदर घुसने का प्रयास किया। मुख्य गेट नहीं खोलने पर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसका सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया गया है। उधर, धूमनगंज पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही...