कौशाम्बी, नवम्बर 14 -- उच्च प्राथमिक विद्यालय कंथुवा में शिक्षक प्रभाकर शुक्ला एवं रणविजय निषाद के नेतृत्व में बाल दिवस मनाया गया। बच्चों ने स्टॉल लगाकर शिक्षकों को विभिन्न व्यंजन परोसे और शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ आनंदपूर्वक सहभागिता की। उच्च प्राथमिक विद्यालय सौरई बुजुर्ग में शिक्षक अजय साहू के निर्देशन में बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 350 छात्रों ने भाग लिया। बच्चों ने चाट,चाउमिन, फुल्की, बर्गर समेत कई प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए। शिक्षक भी बच्चों के साथ बच्चे बनकर इन खाद्य पदार्थों का आनंद लेते दिखे। इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा सभी बच्चों को चॉकलेट वितरित की गईं। शिक्षक अजय कुमार साहू ने बच्चों को बाल दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि यह दिवस देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर मनाया जाता है तथा...