शामली, फरवरी 22 -- शामली। शहर के औद्योगिक क्षेत्र कंडेला में शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापा मारकर नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। टीम को मौके पर ढाई कुंतल पनीर और पांच हजार लीटर दूध और केमिकल मिला। टीम ने पनीर और दूध को नष्ट कराने के साथ 11 सैंपल लिए। इसके बाद फैक्ट्री को सील कर संचालक को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को मंडलीय मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहारनपुर वीके राठी के नेतृत्व में टीम ने औद्योगिक क्षेत्र कंडेला स्थित फैक्ट्री पर छापा मारा। इससे फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। सहायक सुरक्षा आयुक्त खाद्य पंकज कुमार ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र कंडेला में नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री की शिकायत मिली थी। फैक्ट्री को कैराना के मोहल्ला आलकलां निवासी राजीव संचालित कर रहा था। मौके पर ढाई कुंतल बना हुआ जीर...