शामली, अप्रैल 20 -- कंडेला बाइपास का निर्माण पूरा हो जाने के साथ ही शामली में 32 किलोमीटर लंबा रिंग रोड भी पूरा हो गया है। टपराना गोलचक्कर पर कंडेला बाइपास दो नेशनल हाइवे को जोड़ने के साथ ही रिंग रोड के जरिए पांच नेशनल हाइवे जुड़े गए है। कंडेला बाइपास पर वाहनों का संचालन भी शुरू हो गया है। इसके साथ ही रिंग रोड पर भी अब वाहन सरपट वाहन दौड़ेंगे। मेरठ- करनाल और पानीपत-खटीमा हाईवे को जोड़ने वाले कंडेला- टपराना बाईपास का पिछले दो साल से निर्माण कार्य चल रहा है। इस बाइपास का निर्माण महीनों पहले ही पूरा हो जाता है लेकिन कंडेला में ग्रामीणों के फ्लाईओवर को ऊंचा उठाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन के कारण महीनों निर्माण कार्य बंद पड़ा रहा है। बाद में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को ग्रामीणों की मांग माननी पड़ी। इसके बाद कंडेला बाइपास पर निर्माण प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.