गढ़वा, जून 27 -- गढ़वा। रंका थानांतर्गत सेवाडीह गांव निवासी सीताराम सिंह घर का कंडी गिरने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सीताराम अपने घर में काम कर रहा था। उसी दौरान उसके ऊपर कंडी टूटकर गिर गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...