पलामू, जनवरी 31 -- विश्रामपुर, प्रातिनिधि। जिले के नावा बाजार प्रखंड के कंडा में स्थित पलामू प्रमंडल के इकलौते गांधी आश्रम कंडा के प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि मनाई गई। पुण्यतिथि बपर पहुंचे सैकड़ों अनुयायियों ने आश्रम स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद करते हुए नमन किया। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गांधी जी के जीवन का सबसे प्यारा भजन रघुपति राघव, राजा राम, पतित पावन सीताराम एक स्वर में गाकर, गांधी जी अमर रहे का नारा लगाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह मुखिया संघ के उपाध्यक्ष सह कंडा पंचायत के मुखिया नरेंद्र सिंह ने कहा कि गांधी और गांधीवाद देश को ही नहीं, पूरी दुनिया को भी जरूरत है। सत्य अहिंसा व एकता गांधीवाद के मूल तत्व हैं। उनके बताये गए आदर्शों पर चलना ही उनकी सच्ची श्रद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.