देहरादून, अक्टूबर 5 -- देहरादून। आरटीओ दफ्तर में कंडक्टर लाइसेंस के लिए ट्रेनिंग दूसरे दिन भी जारी रही। परिवहन अधिकारियों ने लाइसेंस के आवेदकों को प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। हाईकोर्ट ने सभी मंजिली गाड़ियों में कंडक्टर रखने के आदेश दिए हैं। टाटा मैजिक भी मंजिली गाड़ी की श्रेणी में है। हाईकोर्ट के आदेश पर मैजिक संचालकों ने भी कंडक्टर रखने की तैयारी कर दी है। इसके लिए कंडक्टर लाइसेंस बनवाए जा रहे हैं। आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने बताया कि ट्रेनिंग पूरी होने के बाद कंडक्टर लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.