चाईबासा, फरवरी 23 -- चाईबासा । चाईबासा और चक्रधरपुर नगर परिषद के चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही मतदाता बूथ पर पहुंचने लगे । बूथों पर महिलाओं की काफी भीड़ देखने को मिली। चाईबासा नगर परिषद एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के सभी 87 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुआ है। स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया का संचालन सुनिश्चित करने एवं समस्त कार्यवाही पर निगरानी रखने के लिए जिला समाहरणालय के सभागार में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां सुबह से जिला निर्वाचन पदाधिकारी(नगरपालिका) -सह- उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू सभी प्रक्रियाओं पर निगरानी रख रहे है। जिले के दोनों नगर परिषद क्षेत्र स्थित सभी मतदान केंद्र सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में हैं, जिनका टेलीकास्ट जिला स्तरी...