फतेहपुर, फरवरी 24 -- फतेहपुर। 13 ब्लॉकों की 816 पंचायतों में कान्हा समेत 63 गौशालाएं है, प्रत्येक गौशाला में चार-चार कैमरा लगाए जा चुके है। जिले में स्थापित कंट्रोल रुम में अफसर व जिम्मेदारों के द्वारा निगहबानी रखी जाती है। हरा चारा, भूसा, पानी समेत अधिक समय तक एक ही स्थान में पशु के लेटे होने पर स्वास्थ्य की जांच कराई जाती है। पूर्व में कई स्थानों में गड़बड़ी मिलने पर अफसरों ने निगहबानी तेज की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...