आजमगढ़, जनवरी 31 -- आजमगढ़,संवाददाता। शहर के लालडिग्गी समेत दस मोहल्ले की बिजली करीब 11 घंटे तक बाधित रही। बिजली न रहने से लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। वहीं शनिवार की सुबह इन मोहल्ले के लोग पानी को लेकर परेशान दिखे। पुराने जेल के समीप स्थित बिजली सब स्टेशन के कंट्रोल रूम का पैनल शुक्रवार की रात एक बजे अचानक खराब हो जाने से लालडिग्गी, गुरूटोला, खत्रीटोला, सदावर्ती, कुर्मी टोला समेत अन्य मोहल्ले में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी। शनिवार की सुबह 11 बजे कंट्रोल रूम का पैनल ठीक होने के बाद आपूर्ति बहाल हुई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से इन मोहल्ले के लोग परेशान रहे। बिजली न रहने से लोगों के सामने पानी का संकट उत्पन्न हो गया। लोग बिजली को लेकर एक दूसरे से जानकारी करते रहे । इधर सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कंट्रोल पैनल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.