अल्मोड़ा, फरवरी 16 -- डीएम अंशुल सिंह ने कलेक्ट्रेट में सोमवार को रेफरल मॉनिटरिंग समिति की बैठक ली। एक जनवरी से अब तक हुए मरीजों की जानकारी ली। सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि जिले के अस्पतालों में इस दौरान 45059 ओपीडी हुई। इसमें रेफरल दर 0.65 प्रतिशत रही। डीएम ने संतोष व्यक्त करते व्यवस्था को जारी रखने की बात कही। यहां सीडीओ रामजी शरण शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर प्रसाद आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...