वाराणसी, जनवरी 30 -- वाराणसी। रामनगर पुलिस ने शुक्रवार भोर में पीएसी तिराहे के पास से एक कंटेनर से 26 मवेशियों को मुक्त कराते हुए दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। पशु चंदौली से कानपुर वध के लिए ले जाए जा रहे थे। रामनगर पुलिस को पशु तस्करों के आने की सूचना मिली। पुलिस टीम सगरा पोखरा के समीप दुर्गा मंदिर के पास चेकिंग शुरू की। तभी पीएसी तिराहे से एक कंटेनर वाहन आता दिखा। तलाशी में उसमें 26 मवेशी ठूंसकर भरे मिले। मौके से कौशांबी के मंझनपुर निवासी तस्कर मो. नईम और मिर्जापुर के चुनार के छोटा मिर्जापुर गांव निवासी मो. नदीम को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी दुर्गा सिंह, एसआई जयप्रकाश सिंह, पंकज मिश्रा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...