मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन स्थित गरहां चौक पर बुधवार को बेकाबू कंटेनर से कुचलकर एक निजी स्कूल के कर्मी की मौत हो गई। मृतक मुजफ्फरपुर शहर स्थित छाता चौक निवासी ओंकारनाथ शाही (55) थे। वे बाइक से इंटर परीक्षा की आंसर शीट लेकर शहर जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि एनएच पर शव बिखर गया था। रौंदने के बाद कंटेनर लेकर चालक फरार हो गया। इस दौरान एनएच पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची गरहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। स्कूल प्रबंधन की सूचना पर पत्नी और बच्चे मेडिकल पहुंचे। बताया जाता है कि ओंकारनाथ शाही रामदास मझौली स्थित एक निजी स्कूल में परीक्षा विभाग में कार्यरत थे। उक्त स्कूल में बखरी डीएवी का परीक्षा का सेंटर है। वे परीक्षा के फिजिकल एजुकेशन विषय की आंसर शीट लेकर श...