उन्नाव, दिसम्बर 25 -- बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ मार्ग स्थित मुस्तफाबाद के निकट सामने गुरुवार सुबह कोहरे के चलते कंटेनर से बस की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एटा थाना कोतवाली देहात के चौचा गांव के रहने वाले परिवहन विभाग के बस चालक राज कुमार वर्मा पुत्र नाथूराम अपने साथी खलासी शैलेश यादव पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी राजकीय इंटर कालेज के सामने आगरा रोड थाना कोतवाली सदर मैनपुरी के साथ बस लेकर बांगरमऊ से लखनऊ की तरफ जा रहा था। तभी बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ मार्ग स्थित मुस्तफाबाद के निकट सामने से आ रहे कंटेनर से बस की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बस खलासी शैलेश यादव व सवारी के रूप में मौजूद फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के नैनसुखखेड़ा ग...