शाहजहांपुर, फरवरी 13 -- हाईवे पर ब्रेकर आने पर कंटेनर द्वारा अचानक ब्रेक लेने से पीछे आ रही डीसीएम कंटेनर में घुस गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। हाईवे पर पावर हाउस के सामने सुबह लगभग 3 बजे हाईवे पर बने ब्रेकर पर कंटेनर के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लिए गए। अचानक ब्रेक लेने से उसके पीछे चल रही डीसीएम संख्या यूपी 25 डीटी 2708 का चालक डीसीएम को नियंत्रित नहीं कर सका और कंटेनर के पीछे डीसीएम घुस गई। डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें फंसकर डीसीएम चालक 30 वर्षीय रामपुर के शाहाबाद थाना क्षेत्र के गांव मीरापुर निवासी मनोज यादव पुत्र बाबूराम की मौत हो गई। उधर, कोतवाल जुगुल किशोर पाल ने बताया कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...