कन्नौज, नवम्बर 28 -- तालग्राम(कन्नौज) , संवाददाता। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार भोर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर घायल हो गए। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने पर डीसीएम कंटेनर में पीछे से जा भिड़ा। जानकारी के अनुसार गुवाहाटी से जयपुर सामान लेकर जा रहे कंटेनर को चालक ने शुक्रवार सुबह पीली पट्टी पर खड़ा किया। चालक विपिन पुत्र महावीर निवासी नगला वरी, थाना दन्नाहार, जिला आगरा और हेल्पर पंकज पुत्र जितेंद्र उर्फ पप्पू निवासी खरगपुरा थाना बसरेहर, इटावा अभी कंटेनर से नीचे उतर ही रहे थे कि तभी पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। डीसीएम को हरिशंकर पुत्र बद्री प्रसाद निवासी नगला बेहड थाना डौकी, आगरा चला रहा था। वाहन में उसके साथ शिवम पुत्र राकेश निवासी पै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.