बिजनौर, फरवरी 7 -- हरिद्वार मार्ग पर एक कंटेनर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को हरिद्वार मार्ग पर मालन नदी के निकट यह हादसा हुआ। मृतक युवक का नाम जौनी पुत्र राम सिंह उम्र 24 वर्ष बताया गया है। जबकि उसके अन्य दो साथी सौरभ और अमित को भी मामूली चोटे आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपनिरीक्षक अनीस अहमद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कंटेनर को कब्जे में लिया गया है। जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक जौनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...