झांसी, मार्च 27 -- झांसी (चिरगांव), संवाददाता । चिरगांव थाना क्षेत्रान्तर्गत झांसी-कानपुर एनएच पर बुधवार सुबह महेबा तिगैला के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। थाना टहरौली के गांव घुरइया निवासी चतुर्भुज अहिरवार (45) बेटा मजन अहिरवार पत्नी गीता के साथ झांसी किसी काम से आए थे। बुधवार सुबह 8.30 बजे के करीब वह वापस घर जा रहे थे। जैसे ही गांव महेवा के पास पहुंचकर सड़क पार करने लगे। तभी तभी पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं दोनों गिरकर कंटेनर के पहियों की चपेट में आ गए। जिससे चतुर्भुज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.