इटावा औरैया, अप्रैल 16 -- इटावा, संवाददाता। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में पचावली रोड पर मुलायम नगर के पास मंगलवार शाम चार बजे तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर में जोरदरार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रैक्टर का चालक कंटेनर के नीचे दब गया। कंटेनर चालक मौके से भाग गया। आक्रोशित लोगों ने कंटेनर को पलट दिया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल की टीम ने घायलों को ट्रैक्टर से नीचे निकालकर अस्पताल भिजवाया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल को बचाने का प्रयास किया, लेकिन जब कंटेनर के नीचे फंसे चालक को निकालना संभव नहीं हो पाया, तो दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की एफक्यूआरबी यूनिट की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कंटेनर के नीचे दबे ट्रैक्टर चालक को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.