हजारीबाग, मई 15 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के जीटी रोड पर करियातपुर के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने आटो को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में आटो सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को बरही अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया। घायलों में मो आजाद उम्र 45 वर्ष पिता मो. जहांगीर और मो मासूम उम्र 20 वर्ष पिता मो गुड्डू दोनों ग्राम छतरवार जिला कोडरमा के रहने वाले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.