गोरखपुर, फरवरी 3 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा इलाके में सोमवार की देर रात को अनियंत्रित कंटेनर का कहर देखने को मिला। नशे धुत कंटेनर चालक ने कई वाहनों में टक्कर मार दी, जिसमें छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से एक को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। घटना के बाद चालक गीडा में गाड़ी खड़ी कर भाग गया। पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। सहजनवा नगर पंचायत में सोमवार को देर रात एक कंटेनर घघसरा के तरफ से आ रहा था। लोगों के अनुसार चालक काफी नशे में था। उसने पहले एक कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। लुचुई ओवरब्रिज पर चढ़ते ही एक बाइक को टक्कर दिया। बाइक चालक ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई। भागने के चक्कर में एक और बाइक को टक्कर मार दिया। बाइक सवार सहजनवा थाना क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.